Breaking Newsताजा खबरपश्चिम बंगाल

नदिया जिले में स्थानीय TMC नेता को गोली मारी

हालत गंभीर

संयुक्ता न्यूज डेस्क

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बुधवार रात तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गई है। बताया जाता है पीड़ित सहदेव मंडल को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वह स्थानीय बाजार से रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहा था। मंडल को सिर में गोली लगी है। पीड़ित को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित सहदेव मंडल की पत्नी अनिमा मंडल नदिया के हंसखाली में पंचायत सदस्य हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और मोंडोल को खून से लथपथ पाया। उन्होंने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को भागते हुए भी देखा है। पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Related Articles

Back to top button