राष्ट्रीय मानवाअधिकार सेवा ट्रस्ट के द्वारा चूड़ी मोहल्ला समेत अन्य मोहल्ला में निशुल्क मच्छरदानी का वितरण किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: राष्ट्रीय मानवाअधिकार सेवा ट्रस्ट के झारखंड प्रदेश महासचिव नौशाद अहमद चांद के द्वारा बुधवार को शहर के चूड़ी मोहल्ला समेत अन्य मोहल्ला में निशुल्क मच्छरदानी का वितरण किया गया। बताया गया कि राज्य में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को लेकर लगभग 200 पीस मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस बाबत प्रदेश महासचिव नौशाद अहमद चांद
ने कहा कि गिरिडीह में भी डेंगू मच्छर बहुत ज्यादा पनप गया है। जिससे गिरिडीह के गरीबों को डेंगू की बीमारी हो रही है। इसलिए ट्रस्ट के बैनर तले गरीबों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया। वही क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पता चला की गरीबों को 2 महीने से राशन नहीं मिल रहा है।

बहुत सारे लोगों का कार्ड भी नहीं बना हुआ है, जिनका कार्ड बना हुआ है तो फैमिली में सभी लोगों का नाम राशन कार्ड में नही है। बहुत सारे लोगों को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। बहुत सारे विकलांग है विकलांगों को भी पेंशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार ओर जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा की सारे समस्याओं का जल्द से जल्द हल निकाला जाए ओर गरीबों को मिलने वाले अधिकार दिया जाए मौके पर कई लोग मौजूद थे।