रांची को मिली नई मेयर:रोशनी की शुरुआत से अंत, रांची से हजारीबाग तक नए मेयरों का ताज
रांची मेयर चुनाव में रोशनी खलखो ने जीत दर्ज की। मतगणना केंद्र पर अपने पिता को देखकर वे भावुक हो गईं और गले मिलकर रो पड़ीं। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल ने उन्हें बधाई दी, सेठ ने ढांढस भी बंधाया।

रांची को मिली नई मेयर : रोशनी की शुरुआत से अंत, रांची से हजारीबाग तक नए मेयरों का ताज
रांची : रांची में नई रोशनी खिल गई है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो राजधानी की मेयर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराया। रोशनी को 1,57,669 वोट मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोट मिले। पांच राउंड में हुई मतगणना का परिणाम रात 12 बजे घोषित किया गया। रोशनी ने पहले राउंड से ही बढ़त हासिल की, यह अंत तक बनी रही। मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला रोशनी-रमा के बीच रहा। अन्य 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

हजारीबाग नगर निगम के नए मेयर अरविंद कुमार राणा चुने गए हैं। अरविंद राणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पत्रकार भी रहे हैं। पहली बार हुए मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प|ी सुधा गुप्ता ने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को हराया। आदित्यपुर नगर निगम में भाजपा समर्थित संजय सरदार जीते। देवघर नगर निगम चुनाव के नए मेयर झामुमो समर्थित उम्मीदवार रवि रावत होंगे। धनबाद में संजीव सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, मेदिनीनगर में भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने कड़ी टक्कर में कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी को 3122 वोटों से हराया। चास में भोलू पासवान आगे चल रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत में भाजपा समर्थित 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बिना समर्थन वाले प्रत्याशियों ने नगर निगम के साथ-साथ नगर परिषद में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि 23 फरवरी को झारखंड के 48 नगर निकाय में चुनाव हुआ था।
नगर निगम: जानिए, कौन क्यों जीता
झारखंड के विभिन्न नगर निगमों में हुए चुनाव में कई जगह बिना समर्थित उम्मीदवारों ने बाजी मारी, तो कहीं दलों के समर्थित प्रत्याशी सफल रहे।
हजारीबाग : भाजपा का एक बड़ा वर्ग उनके समर्थन में सक्रिय रहा, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिला।
देवघर : भाजपा के बागी उम्मीदवार बाबा बलियासे ने लगभग 14,000 वोट काटे, जिससे मुकाबला झामुमो के पक्ष में चला गया।
मानगो : अल्पसंख्यक मतदाताओं का एकमुश्त समर्थन मिलने से जीत का अंतर मजबूत हुआ।
गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार की सक्रिय चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मेहनत निर्णायक साबित हुई।
आदित्यपुर : पार्टी संगठन की मजबूती और कैडर वोट का लाभ भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मिला।
चास : पूर्व कार्यकाल के कामकाज पर जनता का भरोसा कायम रहा, जिसका फायदा मिला।
मेदिनीनगर : ब्राह्मण वोटों के बंटवारे के कारण नजदीकी मुकाबला रहा, लेकिन भाजपा के मजबूत कैडर के कारण परिणाम अरुणा के पक्ष में गया।
गर निगम – परिणाम सारांश
श्रेणी जीते
भाजपा समर्थित 08
स्वतंत्र 04
बिना समर्थित 06
झामुमो समर्थित 03
भाजपा समर्थित (अन्य उल्लेख) 02
अरुणा शंकर 00
नगर परिषद – परिणाम सारांश
श्रेणी जीते
बिना समर्थित 11
भाजपा समर्थित 04
झामुमो समर्थित —
कांग्रेस —
नगर पंचायत – पार्टी समर्थित विजेता
नगर पंचायत विजेता समर्थित दल
बुंडू जितेंद्र उरांव झामुमो
डोमचांच उमेश वर्मा भाजपा
चाकुलिया सोमवारी सोरेन झामुमो
जामताड़ा आशा गुप्ता बिना समर्थित
महागामा प्रबोध सोरेन भाजपा
लातेहार महेश सिंह भाजपा
बासुकीनाथ वीणा देवी बिना समर्थित
खूंटी रानी टूटी भाजपा
छत्तरपुर अरविंद गुप्ता बिना समर्थित
बंशीधर नगर साधना देवी बिना समर्थित
मझिआंव सुमित्रा देवी बिना समर्थित
हरिहरगंज शीला चौधरी बिना समर्थित
हुसैनाबाद अजय भारती बिना समर्थित
धनवार विनय संथालिया भाकपा-माले
बड़की सरैया शोभा देवी भाजपा
राजमहल केतुबद्दीन शेख झामुमो
बरहरवा अर्पिता दास भाजपा
कोडरमा साजिद हुसैन बिना समर्थित
सरायकेला मनोज चौधरी झामुमो
विशेष: सिमडेगा में पुनर्मतगणना में ओलिवर लकड़ा जीते।
नगर परिषद – पार्टी समर्थित विजेता
नगर परिषद विजेता समर्थित दल
पाकुड़ शबरी पाल भाजपा (बागी)
गोड्डा सुशील रमानी बिना समर्थित
गुमला शकुंतला उरांव भाजपा
लोहरदगा अनिल उरांव भाजपा
मिहिजाम जय श्रीदेवी भाजपा
दुमका अभिषेक चौरसिया बिना समर्थित
जुगसलाई नौशीन खान बिना समर्थित
चाईबासा नितिन प्रकाश झामुमो
गढ़वा आशीष सोनी बिना समर्थित
विश्रामपुर गीता देवी बिना समर्थित
चक्रधरपुर सन्नी उरांव झामुमो
चतरा अताउर रहमान बिना समर्थित
रामगढ़ कुसुम लता देवी कांग्रेस
फुसरो निर्मला देवी कांग्रेस
साहिबगंज रामनाथ पासवान झामुमो
चिरकुंडा सुनीता देवी बिना समर्थित
झुमरी तिलैया रमेश हर्षधर (आगे) बिना समर्थित
कपाली परवेज आलम बिना समर्थित
मधुपुर दरक्सान परवीन बिना समर्थित
प्रमुख जीत-हार
स्थिति प्रत्याशी समर्थित दल
जीत : रवि रावत —
जीत : प्रमिला मेहरा —
जीत : सुधा गुप्ता कांग्रेस समर्थित
जीत : अरविंद राणा बिना समर्थित
जीत : रोशनी खलखो भाजपा समर्थित
हार : नम्रता त्रिपाठी कांग्रेस समर्थित
हार : अविनाश कुमार भाजपा समर्थित
हार : भुगनू सोरेन झामुमो समर्थित
हार : रीता चौरसिया भाजपा समर्थित
हार : शैलेंद्र चौधरी भाजपा समर्थित
हार : संध्या सिंह भाजपा समर्थित
हार : सरफराज अहमद बिना समर्थित
पीछे चंद्रशेखर अग्रवाल झामुमो समर्थित

