निरसा के हाई स्कूल रोड स्थित संजीव मंडल के आवास में रविवार को विश्व स्तर का ख्याति प्राप्त संस्थान साईं वैलनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित
निरसा के हाई स्कूल रोड स्थित संजीव मंडल के आवास में रविवार को विश्व स्तर का ख्याति प्राप्त संस्थान साईं वैलनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया.

निरसा के हाई स्कूल रोड स्थित संजीव मंडल के आवास में रविवार को विश्व स्तर का ख्याति प्राप्त संस्थान साईं वैलनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित
निरसा : निरसा के हाई स्कूल रोड स्थित संजीव मंडल के आवास में रविवार को विश्व स्तर का ख्याति प्राप्त संस्थान साईं वैलनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया. साईं बाबा का 100 वा जन्म शताब्दी वर्ष 23 नवंबर को पूर्ण होने जा रही है. इस अवसर पर देश भर के अंदर 100 आरोग्य सेंटर का उद्घाटन करना है. इसी के तहत भारत के अंदर यह 54 वा एवं झारखंड में चौथा सेंटर का उद्घाटन हुआ.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी, एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक मंजीत सिंह, डॉ आरएन सिंह, डॉ अवंतिका, निरसा नागरिक समिति के अध्यक्ष हाजी अफरोज अहमद, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि सचिन बाउरी, बासुदेव बाउरी, संस्था के भय भंजन साहा, डॉ अद्रीजा रॉय, डॉ कृष्ण भानु बनर्जी, श्रीजीव रंजन साहा सहित अन्य थे. मंच संचालन अरविंद चक्रवर्ती एवं रोमी साहा ने किया. अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर एवं संस्था का बुकलेट प्रदान कर किया गया. मौके पर संजीव मंडल, रत्नलेखा मंडल, अरविंद चक्रवर्ती, शशि भूषण सिंह, अजय राय, अजय गुप्ता, नीम बहादुर, शक्ति दास, अरुप कुमार पाल, देवाशीष सिन्हा, तापस बल, सुकेश बनर्जी, प्रवीर दे, तपन पाल, सुभाजित राय चौधरी, इशिता मंडल, मेघा बनर्जी, दोला माजी, विजय मालाकार, अभिजीत चक्रवर्ती, आरबी सिंह, जोजो माजी, पार्थ पाल, विवेक पाल सहित अन्य मौजूद थे.
–क्या है संस्था का उद्देश्य.
इस केंद्र में महीना में एक दिन कैंप लगाकर अनुभवी एवं ख्याति प्राप्त चिकित्सकों के द्वारा प्राइमरी हेल्थ केयर के माध्यम से सभी लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य सेवा, टेस्ट एवं निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा. इसके बाद संस्था के ख्याति प्राप्त बड़े शहरों में स्थापित अत्याधुनिक अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ टेलीमेडिसिन के माध्यम से ट्रीटमेंट करवाया जाएगा. अगर कोई असाध्य एवं गंभीर बीमारी के रोगी मिलते हैं. तो उन्हें संस्था के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा. वहां भी इलाज निशुल्क ही होगा.
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर लगाकर संस्था द्वारा भारत के अलावा विश्व स्तर पर किए जा रहे स्वास्थ्य सेवा कार्य की जानकारी दी गई. कहा कि आज इस कॉर्पोरेट युग में जब स्वास्थ्य जैसा विषय व्यापार का एक मार्ग बन गया है. गरीब पैसे के अभाव में इलाज के बगैर अपनी जान गंवा रहें है. तब यह संस्थान भारत के अलावा विश्व के अंदर अन्य देशों में भी अस्पताल एवं आरोग्य केंद्र खोलकर लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवा के साथ दवा दे रही है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि निरसा में इस तरह का संस्थान का स्थापना होना सौभाग्य की बात है. अब जरूरतमंदों का इलाज यहां हो पाएगा. इसके लिए इस संस्था को जितना भी सहयोग करने की आवश्यकता है. मैं करूंगा. डॉ अवंतिका ने कहा कि इस भौतिकवादी युग में इस संस्थान का सेवा भावना लोगों के दिलों दिमाग को छूने वाली है. अब गरीबों का इलाज भी बड़े एवं अच्छे अस्पतालों में निशुल्क होगा. इसके लिए जो भी सेवा देने की आवश्यकता होगी. मैं दूंगी.



