रसोईया संघ ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का किया आयोजन
रसोईया संघ ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का किया आयोजन

रसोईया संघ ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का किया आयोजन
बरही संवाददाता शोएब अख्तर
हजारीबाग/बरही : बरही प्रखंड के बहुद्देशीय भवन बरही में रसोइया संघ की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। उन्होंने सरकार से अपने उपर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला और सैकड़ों की संख्या में धरना प्रदर्शन किया । उनका प्रमुख मुद्दा रोजगार जाने को लेकर था । उनका कहना है कि उन्होंने 20 वर्षों तक विद्यालयों में निष्ठापूर्वक काम किया है और बच्चों को अच्छा भोजन खिलाया है। अब सरकार इनके साथ दोहरा व्यवहार कर रही है और इन्हें काम से निकाल रही है। उनके इस शांतिपूर्ण आंदोलन को मजबूती देने के लिए तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरूण साहू उनके धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हो कर उनका समर्थन किया । मीडिया से बातचीत करते हुए श्री साहू ने बताया कि रसोइया संघ की महिलाओं की ये मांग पूर्णतः जायज है और सरकार को इनकी मांगों को अवश्य पूरा करना चाहिए।

मैं इनके आंदोलन को पूर्ण रूप से समर्थन करता हूं और सरकार से मांग करता हूं कि वे इनके हक को न मारते हुए इनकी मांगों को सुनें और इन्हें तत्काल अपने कार्यों में वापस बुलाए अन्यथा ये महिलाएं उग्र आंदोलन पर बाध्य होंगी। मौके पर तिलेश्वर साहू सेना के बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, बालेश्वर राम, पूनम राणा, सुनिता देवी, उषा देवी, बिमला देवी, कविता कुमारी, सीमा देवी, हेमन्ती देवी, पुनम देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।


