रक्षाबंधन पर रिश्तों में घुली मिठास, गिरिडीह में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा
भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन गिरिडीह शहर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रक्षाबंधन पर रिश्तों में घुली मिठास, गिरिडीह में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन गिरिडीह शहर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही और घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक रक्षाबंधन की रौनक देखने को मिली।

इस खास मौके पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा ने नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू और रेड क्रॉस के सचिव अरविंद कुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश की। राखी बांधने के बाद भाइयों ने भी बहन की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।

वहीं, पूर्व महापौर सुनील पासवान की कलाई पर भी उनकी बहन ने राखी बांधी और भाई की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी क्रम में प्रोफेसर विनीता कुमारी ने भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं साक्षी ने सूर्यकांत की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास को मजबूत किया।

रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी का पवित्र सूत्र बांधा और भाइयों से जीवनभर उनकी रक्षा, सम्मान और साथ निभाने का संकल्प लिया।

गिरिडीह में रक्षाबंधन का यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक बनकर सामने आया। पूरे शहर में दिनभर राखी, मिठाई और शुभकामनाओं का दौर चलता रहा।




