यूक्रेन में फंसे छात्रों का रेस्कयू जारी, 11 हजार छात्रों को लाया गया वापस
ऑपरेशन गंगा के तहत लाए जा रहे छात्र
संयुक्ता न्यूज डेस्क
दिल्ली-भारत सरकार अपने बच्चों को वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रही है. मिशन गंगा प्लान के तहत भारतीय विमान से बच्चों को वापस लाया भी जा रहा है. जिसके तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने का प्रयास लगातार जारी है. ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से 11 फ्लाइट्स आई. जिनमें स्पेशल विमान 82 भारतीय को लेकर मुंबई पहुंचा और एक फ्लाइट 183 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा, जबकि इंडियन एयरफोर्स के विमान C-17 से 210 छात्रों को वापस लाया गया. बता दें कि पिछले 24 घंटे में कुल 575 भारतीय को वापस लाया गया.

बिल्ली का हुआ रेस्कयू
वहीं छात्रों के रेस्कयू में एक छात्र ऐसा भी मिला जिसने अपनी जान के साथ अपनी पालतू बिल्ली की भी जान बचाई. जब उससे बातचीत की गई तो उसने बताया कि सबसे पहले मैं भारतीय एंबेसी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरी बिल्ली को अपने साथ वापस लाने की इजाजत दी. साथ ही उसने कहा कि मेरी बिल्ली मेरी जिंदगी है और मैं उसे यूक्रेन में मरने के लिए या उसे खतरे में नहीं डाल सकता था और केवल इतना ही नहीं मैं सभी से अपने पालतू जानवरों को वापस लाने की अपील करता हूं



