झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं झारखंड स्टेट स्टुडेंट युनिनयन के बैनर तले गढ़वा नामधारी सिंह कॉलेज के समीप बैठक

पलामू: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं झारखंड स्टेट स्टुडेंट युनिनयन के बैनर तले गढ़वा नामधारी सिंह कॉलेज के समीप बैठक किया गया जिसमें वर्तमान झारखंड सरकार के रोजगार विरोधी झारखंडी विरोधी नीति के खिलाफ स्थानीय नीति नियोजन नीति और विस्थापन नीति पर जागरूक किया गया और कमीटी की विस्तार की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डाल्टनगंज विधानसभा प्रभारी आदित्य टैगोर और पांकी विधानसभा से आलोक गुप्ता जी उपस्थित हुए और डंडई प्रखंड अध्यक्ष सुरज पासवान जी को बनाया गया जिसमें मुख्य रुप से विकास पासवान राजेन्द्र चौधरी मनवर अंसारी अनवर सिद्दीकी विकास राम उपेन्द्र सिंह खरवार विकास चौधरी नगर उंटारी से पाल जी उपस्थित हुए कार्यकारी सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया और दिसंबर तक पुरे गढ़वा जिला में कमीटी की विस्तार का लक्ष्य रखा गया और बैठक में आलोक गुप्ता जी ने कहा झारखंड में गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार है 2024 में परिवर्तन हीं विकल्प है ।

उस बीच कमलेश चौधरी ने जेएमएम राजद और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा वर्तमान सरकार फुट डालो राज करो वाला सरकार है पांच साल में पांच काम तक नहीं कर पाया 2024 चुनाव में विधायकों से सांसदों से हिसाब मांगा जायेगा आदित्य टैगोर जी ने कहा कि झारखंड सरकार झारखंडियों के संवैधानिक अधिकार का हनन कर रहा है