युवा एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वाधान में इंपिरियल रिसोट तेंतला में एकदिवसीय फैलोशिप ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित।
युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में इम्पीरियल रिसोर्ट, तेंतला में एक दिवसीय फेलोशिप ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित किया गया

युवा एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वाधान में इंपिरियल रिसोट तेंतला में एकदिवसीय फैलोशिप ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में इम्पीरियल रिसोर्ट, तेंतला में एक दिवसीय फेलोशिप ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें युवा के 14 फेलो ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य फेलो को सात प्रमुख थीम की बुनियादी समझ देना तथा समुदाय में सामाजिक मुद्दों एवं असमानताओं की पहचान, संवाद-सहभागिता, स्थानीय समाधान खोजने और सामुदायिक पहल की योजना बनाने की क्षमता विकसित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत युवा की चाँदमनी सवैयाँ ने सभी फेलो का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों से अवगत कराकर की। इसके पश्चात फेलो ने अपने फील्ड भ्रमण के अनुभव साझा किए, जिसमें समुदाय के साथ काम के दौरान सामने आए मुद्दों, चुनौतियों और सीख पर खुलकर चर्चा हुई।
प्रशिक्षण के दौरान अंजना देवगम ने सातों थीम पर विस्तृत चर्चा करते हुए फेलो की भूमिका को समुदाय-केंद्रित और समाधान-उन्मुख बनाने पर बल दिया। युवा की सचिव वार्णली चक्रवर्ती ने प्रत्येक पंचायत में 10 किशोरियों का सशक्त समूह गठित करने की पहल साझा की — ये समूह फेलो के समन्वय में किशोरियों के अधिकार, शिक्षा, नेतृत्व और स्थानीय सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करेंगे, साथ ही प्रत्येक समूह को विशिष्ट पहचान देने हेतु नाम भी दिया जाएगा।
सत्र में रिपोर्टिंग एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि फेलो अपनी गतिविधियों, सीख और सामुदायिक बदलावों को व्यवस्थित ढंग से दर्ज कर सकें। प्रशिक्षण के समापन पर सभी फेलो को आवश्यक फेलोशिप किट प्रदान की गई।
इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में युवा के सिकन्दर, कपरा, अरूप, किरण एवं अवंती का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन फेलो को अपने समुदाय में संवेदनशीलता, नेतृत्व और सामूहिक पहल के साथ सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



