मौसम की मार से बदली सोहराय महोत्सव की तारीख, अब 4 और 5 नवंबर को होगा आयोजन
हजारीबाग में आयोजित होने वाले सोहराय महोत्सव की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर को संत कोलंबस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला था, लेकिन मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना को देखते हुए अब इसका आयोजन 4 और 5 नवंबर को किया जाएगा।

मौसम की मार से बदली सोहराय महोत्सव की तारीख, अब 4 और 5 नवंबर को होगा आयोजन
बारिश की आशंका और प्रदेश से आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए आयोजन समिति ने लिया निर्णय
हजारीबाग : हजारीबाग में आयोजित होने वाले सोहराय महोत्सव की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर को संत कोलंबस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला था, लेकिन मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना को देखते हुए अब इसका आयोजन 4 और 5 नवंबर को किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में कलाकारों और प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। ओडिशा समेत गुमला, सिमडेगा, जमशेदपुर, धनबाद, रांची और अन्य क्षेत्रों से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।
बारिश के कारण उन्हें यात्रा करने और कार्यक्रम में शामिल होने में परेशानी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए महोत्सव की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।सोहराय महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देना है।
इस दो दिवसीय आयोजन में नागपुरी और खोरठा के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक नृत्य-संगीत, फैशन शो, हस्तशिल्प तथा झारखंडी व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई है कि नई तिथि पर महोत्सव में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा का आनंद उठा सकेंगे।



