मोहुलबोना गांव के समीप एन एच 19 हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत
रविवार की रात मैथन सिथत मोहुलबोना गांव के समीप एन एच 19 हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद शव की पहचान हो गई है।

मोहुलबोना गांव के समीप एन एच 19 हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत
निरसा संवादाता मलय गोप
निरसा : रविवार की रात मैथन सिथत मोहुलबोना गांव के समीप एन एच 19 हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद शव की पहचान हो गई है। मृतक एक व्यक्ति मैथन ओपी स्थित मेढा ग्राम के रहने वाले मिलन सेनापति( 27) नामक व्यक्ति हैं। मृतक का एक लड़का एक लड़की है।

वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं दूसरी व्यक्ति निरसा थाना सिथत गोपालपुर के रहने वाले रंजीत मांजी (32) है वह भी मजदूरी करता था । मृतक का दो लड़की है दोनों व्यक्ति गोपालपुरा की तरफ जा रहे थे इसी दौरान एन एच 19 सिथत मोहलबोना गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना रविवार की रात की है।उस वक्त शव की पहचान नहीं हो पाई थी।बाद में मोटरसाइकिल के नंबर से पुलिस ने पहचान कर परिजनों से संपर्क किया और घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर लोग दौड़े दौड़े धनबाद पहुंचे और शव की पहचान किया।शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया ।
जैसे ही शव गांव पहुंचा वैसे ही परिजन एवं आसपास के लोगों का आंख का आंसू थम नहीं रहा था परिवार के लोग चित्रकार मार कर रो रहे थे । आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।




