मेरु बीएसएफ कैंप के मल्टी यूटिलिटी हॉल में द कोबरा कराटे अकादमी का भव्य बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न l
मेरु स्थित बीएसएफ कैंप के मल्टी यूटिलिटी हॉल में द कोबरा कराटे अकादमी द्वारा शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के बैनर तले भव्य कलर बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का सफल आयोजन किया गया।

मेरु बीएसएफ कैंप के मल्टी यूटिलिटी हॉल में द कोबरा कराटे अकादमी का भव्य बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न l
हजारीबाग : मेरु स्थित बीएसएफ कैंप के मल्टी यूटिलिटी हॉल में द कोबरा कराटे अकादमी द्वारा शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के बैनर तले भव्य कलर बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार (कमांडिंग ऑफिसर, TCS, BSF) एवं डॉ. तारिक अहमद (मेडिकल कमांडेंट ऑफिसर, BSF) उपस्थित रहे। वहीं परीक्षा एवं विशेष अतिथि के रूप में हंशी मानस सिन्हा (मुख्य प्रशिक्षक, SKFI), क्योशी नरेंद्र सिन्हा (तकनीकी निदेशक, SKFI) तथा सिहान शशि पांडेय (तकनीकी निदेशक, SKFI) ने खिलाड़ियों का बेल्ट परीक्षण किया तथा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों जिया कुमारी, सुहानी कुमारी, अद्वेद कुमार, अंजलि कुमारी, करिना मेहता, अभिजीत कुमार, संध्या कुमारी, प्रांजल कुमार एवं प्रियंका कुमारी को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही हजारीबाग के सभी राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि सुनील कुमार एवं हंशी मानस सिन्हा ने खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने अकादमी एवं जिले के लिए गर्व की बात साझा करते हुए घोषणा की कि प्रांजल कुमार का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) द्वारा भारतीय कराटे टीम में किया गया है। वह आगामी दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस घोषणा पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने जोरदार तालियों के साथ प्रांजल को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमी के सह-संस्थापक अभिषेक उपाध्याय तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों प्रमोद यादव, संजय कुमार, मनीष राज, उज्ज्वल नीलाभ एवं उत्सव नीलाभ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग एवं समर्पण से पूरा आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।




