Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

मेदिनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ी रौनक कुमार और युवराज कुमार का चयन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

पलामू मेदिनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ी रौनक कुमार और युवराज कुमार का चयन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।

मेदिनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ी रौनक कुमार और युवराज कुमार का चयन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

पलामू : मेदिनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ी रौनक कुमार और युवराज कुमार का चयन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।

विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली और चयनित होने की खुशी में उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक तथा स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुमित बर्मन भी उपस्थित रहे।

अविनाश देव ने कहा कि “संत मरियम स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेलों में भी बच्चों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी नेशनल ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्तर तक पहुँचें।”

शारीरिक शिक्षक सुमित बर्मन ने बताया कि 14 से 18 दिसंबर तक दत्तपुलिया, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पलामू जिले से संत मरियम स्कूल के रौनक और युवराज के अलावा नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, सानवी प्रिया और जिज्ञासा गुप्ता का भी चयन हुआ है।

उन्होंने कहा कि “सॉफ्टबॉल में तकनीकी कुशलता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि खिलाड़ी अनुशासन और मेहनत के साथ लगातार प्रैक्टिस करें, तो भविष्य में एशियाई खेलों तक पहुँचना भी संभव है।”

सभी खिलाड़ी झारखंड सॉफ्टबॉल संगठन के कोच दीपक तिवारी के नेतृत्व में डालटनगंज रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस द्वारा दत्तपुलिया रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button