Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मुफ्फसिल थाना मेँ हुई शांति समिति की बैठक आपसी भाईचारा और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर मेँ शांति समिति की बैठक रविवार को हुई।

मुफ्फसिल थाना मेँ हुई शांति समिति की बैठक आपसी भाईचारा और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

गिरिडीह : मनोज कुमार।

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर मेँ शांति समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने पूजा समितियों और आम नागरिकों से नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।

थाना प्रभारी ज्ञानरंजन ने पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वोलेंटियर की तैनाती, अग्निशामक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का अपील किया। वहीं सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने की बात कहते हुए कहा कि भ्रामक खबरें फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने पूजा पंडाल समेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने एवं यातायात की सुगम व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त बल तैनाती को लेकर पूजा समिति से सलाह मांगा। पूजा समिति सदस्यों ने साफ -सफाई समेत अन्य सुझाव प्रशासन को दिए।

Related Articles

Back to top button