माराङ बुरु धाम में फागू बेसरा ने की विशेष पूजा, धर्म सम्मेलन की सफलता और राज्य की खुशहाली की कामना
गिरिडीह, सोमवार सुबह पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन स्थित माराङ बुरु दिशोम मांझी थान में झारखंड सरकार के राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने विधिवत बोंगा बुरु (पूजा) कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनता की खुशहाली की कामना की।

माराङ बुरु धाम में फागू बेसरा ने की विशेष पूजा, धर्म सम्मेलन की सफलता और राज्य की खुशहाली की कामना
गिरिडीह, पीरटांड़। मनोज कुमार।
गिरिडीह : सोमवार सुबह पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन स्थित माराङ बुरु दिशोम मांझी थान में झारखंड सरकार के राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने विधिवत बोंगा बुरु (पूजा) कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनता की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मंत्री फागू बेसरा ने आगामी 4-5 नवम्बर 2026 को माराङ बुरु बचाव संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले धर्म सम्मेलन के सफल आयोजन की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

पूजा-अर्चना में ओडिशा से आए सोमय टुडू, टाटा जमशेदपुर से दुर्गाचरण मुर्मू, बिंदे सोरेन, एतो बास्के, महेश मरांडी, सुधीर बास्के तथा पीरटांड़ से दिलीप मुर्मू, राजेश किस्कू सहित कई समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने माराङ बुरु से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा धर्म सम्मेलन के सफल आयोजन की प्रार्थना की।



