Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महेशलूंडी पंचायत में मुखिया शिवनाथ साव ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलूंडी पंचायत में मुखिया शिवनाथ साव के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

महेशलूंडी पंचायत में मुखिया शिवनाथ साव ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलूंडी पंचायत में मुखिया शिवनाथ साव के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा इलाका होली के पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर रंगमय नजर आया।

इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए आगामी होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। माहौल पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुराने विवादों और मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहें तथा शांति और सौहार्द के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाएं।

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button