Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मुखिया ने 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन।

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह ने 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन।

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह ने 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चलकुशा के बुचीढाडी बीच टोला में स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फिता काटकर 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। जिसके बाद ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ज्ञात हो की कई दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण वहां के ग्रामीण अंधेरे में रह रहे थे जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह को दिया उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक शिक्षक प्रमोद पाण्डेय,हाजी जानकी अंसारी,शिव चरण पंडित, दिलीप रजक, सुनील पांडेय,जमाल उद्दीन , सुरज पांडेय,नईम अंसारी,सचिन ठाकुर, मुन्ना पांडेय, रोहित मोदी,मुन्शी पासवान, बब्लू खलिफा,सकील अंसारी,राजू ठाकुर, महेश रजक,लक्ष्मन सिंह ,सुरज पंडित, ईश्वर दास, द्वारिका ठाकुर आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button