महिला समिति हजारीबाग द्वारा मुखबधीर विद्यालय में जरूरत की सामाग्री का किया गया वितरण, मुखबधीर बच्चो मे दिखी खुशी
महिला समिति 1970 से महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों की देखभाल में प्रतिबद्ध है - डाॅ अखौरी विणा प्रसाद

महिला समिति हजारीबाग द्वारा मुखबधीर विद्यालय में जरूरत की सामाग्री का किया गया वितरण, मुखबधीर बच्चो मे दिखी खुशी
महिला समिति 1970 से महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों की देखभाल में प्रतिबद्ध है – डाॅ अखौरी विणा प्रसाद
हजारीबाग : सिमेट्री रोड स्थित मुखबधीर विद्यालय में महिला समिति हजारीबाग महिला शिल्पकला केंद्र द्वारा शुक्रवार को जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। महिला समिति हजारीबाग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुखबधीर बच्चों के बीच जरूरत की सामग्रियां वितरण कर उनके संग कुछ समय व्यतीत कर अपनापन का सुखद एहसास कराया। मुखबधीर बच्चों ने आत्मीय उद्गार प्रस्तुत कर महिला समिति हजारीबाग का आभार एवं धन्यवाद जताया। सामग्रियों से बच्चे की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य देखभाल में मदद करेगा।

पौष्टिक भोजन एवं पढाई- लिखाई में भी मदद होगा। इस दौरान बच्चों की चेहरे पर आत्मीय खुशी दिखी। महिला समिति का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्य बढ़ चढ़ के करना महिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अभिभूत हुए। अध्यक्ष मिणा प्रसाद, सचिव डाॅ अखौरी विणा प्रसाद, डाॅ मंजू कुमारी, शालिनी गुप्ता, काजल चौरसिया, निरंजना देवी, पुनम देवी, गीता चौरसियास, राकेश गुप्ता, लता खत्री सहित प्रमुख सदस्य वितरण कार्य में सक्रियता के साथ जुटे रहे।

महिला समिति हजारीबाग के सचिव डाॅ अखौरी विणा प्रसाद ने वितरण कर कहा कि महिला समिति हजारीबाग 1970 से महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों की देखभाल में प्रतिबद्ध है।

समिति सामाजिक कार्यों में अपनी भागिदारी सुनिश्चित कर सक्रियता एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते आ रही है। उन्होंने कहा कि महिला समिति का उद्देश्य है, सामाजिक काम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना।



