Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

महिला जिलाध्यक्ष पूजा मंडल ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

महिला जिलाध्यक्ष पूजा मंडल ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

 

महिला जिलाध्यक्ष पूजा मंडल ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष संगीता सेठ के नेतृत्व में गिरिडीह विधानसभा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक् की महिला जिलाध्यक्ष पूजा मंडल ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस सदस्यता ग्रहण में मुख्य रूप से निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, ज़िला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा,अनूप सिन्हा, गोबिंद तुरी,संत कुमार लल्लू,फूलों यादव बीरेंद्र वर्मा उपष्ठित थे।

इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करवाते हुए निर्भय कुमार शाहाबादी ने महिलाओं भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किये,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धान्त और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकुशलता से प्रेरित होकर इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, हम आशा करते हैं कि वो अपनी क्षमता को पार्टी को आगे बढाने में लगायेगी।महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ ने कहा कि पार्टी को पूजा मंडल के रूप में एक सशस्क्त महिला आयी है, उसकी जो महिला टीम गिरिडीह के विभिन्न जनमुद्दों पर हमेशा आंदोलनरत रहती थी,अब अपनी उन तमाम ऊर्जा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के विस्तार में लगायेगी।भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी ने सदस्यता ग्रहण के लिए आई तमाम महिलाओ को पार्टी के नीति और सिद्धांतों की शपथ दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने वालो में तम्मना प्रवीण,नाजमी खातून,रेणु देवी,जवां खातून,डॉली देवी,रूबी कुमारी,सुमति देवी,पार्वती देवी,सलमा खातून,कुंती देवी सहित दर्जनों महिला उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button