महाअष्टमी में महागौरी पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ —-
महाअष्टमी में महागौरी पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ----

महाअष्टमी में महागौरी पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ —-
संवाददाता: ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा : प्रखंड के घंघरी, गोरहर, मधुबन, बरवां, कपका, कलहाबाद, बेलकप्पी, बुचई, बेड़ोकला, गैडा व बंडासिंगा के दुर्गा मंदिरों में महाअष्टमी में महागौरी पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी सपरिवार व

बरकट्ठा उतरी मुखिया प्रमीला देवी पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने मां महागौरी की पूजा की। कहा जाता है कि नवरात्रि के नौं दिनों के दौरान पड़ने वाली अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन को दुर्गा अष्टमी या फिर महाअष्टमी कहा जाता है। अष्टमी तिथि को मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी के पूजन का विधान है। वहीं दुर्गा पूजा को लेकर बरकट्ठा बाजार स्थित मेन रोड को लाइट व मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, मंदिर परिसर समेत पूरे इलाके में भक्ति गीत एवं पूजा -पाठ के मंत्रोच्चारण से भक्तिमय का माहौल बना हुआ है।

वहीं प्रशासन की ओर से कडी निगरानी रखी जा रही है। पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष रामखेलावन यादव, उपाध्यक्ष अशोक नायक, सचिव शंकर लाल, कोषाध्यक्ष महादेव नायक, बसंत साव, संजय यादव, इंद्रजीत प्रसाद, विनोद साव, सुरेश यादव, सरयू साव, महादेव मोदी, रतन लाल, इंद्रदेव मोदी, महेश मंडल, चंदन मोदी, विनोद साव,दीपक सोनी, संजय साव, शंभू यादव, अशोक गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, मिथिलेश भारती, संजय गुप्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।




