चेहल्लुम के अवसर पर आरोग्यम ब्लड बैंक और सीरत कमेटी हजारीबाग की पहल, याद- ए- हुसैन रक्तदान शिविर का किया आयोजन
95 रक्तविरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, इसमें 9 महिला भी शामिल, पेश किया इंसानियत की मिसाल

चेहल्लुम के अवसर पर आरोग्यम ब्लड बैंक और सीरत कमेटी हजारीबाग की पहल, याद- ए- हुसैन रक्तदान शिविर का किया आयोजन
95 रक्तविरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, इसमें 9 महिला भी शामिल, पेश किया इंसानियत की मिसाल
रक्त का नहीं होता कोई जाति- धर्म, इंसानियत के लिए रक्तदाताओं की पहल बेमिसाल:- हर्ष अजमेरा
हजारीबाग: हजारीबाग के एकलौते सुपरस्पेशलिटी निजी हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के सहयोग से सीरत कमेटी, हजारीबाग द्वारा चेहल्लुम पर्व के अवसर पर याद-ए-हुसैन
विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हजारीबाग शहर के डॉ जाकिर हुसैन रोड़ स्थित के. एच. मंजिल में आयोजित किया गया। जिसमें अजमेरी मस्जिद के खतिब व इमाम सैयद गुलाम मोहम्मद ने रक्तदान कर इस महावीर का शुभारंभ किया। इस याद-ए-हुसैन विशाल रक्तदान शिविर में इंसानियत के मसीहा हजरत इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलकर इंसानियत को जिंदा रखने का संदेश देते हुए सीरत कमिटी से जुड़े कुल 95 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मिसाल पेश किया। जिसमें 09 महिलाओं ने भी रक्तदान कर इस शिविर की महत्ता को बढ़ा दिया। स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों में मोहम्मद जलालुद्दीन, मोहम्मद मुनाजिर, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद खलील, मोहम्मद अबू ताल्ला, परवेज अहमद, मोहम्मद सलाम, साबिर अली, मोहम्मद असलम, इनामुल हक, साजिद हुसैन, गुलाम मोहिउद्दीन, मनीष कुमार, मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद शकील अहमद सहित अन्य 95 लोगों ने रक्तदान कर इस विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाया ।

मौके पर एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को मानवता के लिए आगे आने के लिए साधुवाद दिया और समाज के अन्य युवा रक्तदाताओं से भी स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए आगे आने का आवाह्न किया। हर्ष अजमेरा ने कहा की रक्त का कोई जाति- धर्म नहीं होता है, इंसानियत के लिए रक्तदाताओं की पहल बेमिसाल है। स्वैच्छिक रक्तदाता द्वारा दान दिया गया रक्त किसी भी ज़रूरतमंद के जीवन को बचाने में मददगार साबित होगा। आरोग्यम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को अंग-वस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया एवं हैसलाफजई किया गया ।
इस विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने में आरोग्यम हॉस्पिटल ब्लड बैंक से जुड़े डॉ.एस.के.सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज मो. नदीम, टेक्निकल सुपरवाइजर ओमप्रकाश सिंह, काउंसलर किरण कुमारी, टेक्निकल स्टॉफ अफजल अंसारी, जयंत कुमार, प्रभात कुमार और राजकुमार सहित सीरत कमेटी के अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।




