Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मनैया पंचायत में निकला गया भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा।

मनैया पंचायत में निकला गया भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा।

मनैया पंचायत में निकला गया भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम मनैया में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश यात्रा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साहित श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ शुक्रवार को अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश यात्रा देवी मंदिर से निकाली गई। जिसमे महिलाएं एवं पुरुष काफी संख्या में शामिल हुए।

एवं देवी मंदिर के पुजारी द्वारा कलश लेकर पूरे मनैया के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए पूरे गांव के सभी टोला ,गली में भव्य शोभायात्रा निकालकर एवं सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने हाथों में भगवा झंडा लेकर उत्साहित श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ धार्मिक गाने पर झुमते हुए एवं जय श्रीराम राम के नारों से पूरा गांव भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष भाजपा अशोक वर्णवाल, पुर्व मुखिया सुभाष ठाकुर, अशोक ठाकुर,ब्रह्मदेव रजक,दिना सिंह, प्रयाग सिंह, जागेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मोदी,संतोष सिंह,किशोर कुमार मोदी, जागेश्वर राणा, धानेश्वर सिंह,बुधन साव,भुनेश्वर मोदी, तुलसी मोदी,आनंद मोदी,अनिल रजक, रविरंजन भारती, मिथुन रजक,मनोज सिंह, रघुनाथ पासवान, रामप्रकाश रजक, परमेश्वर मोदी, विश्वनाथ मोदी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button