मटरूखा पंचायत में शादी वाले घर में बड़ी चोरी, नगदी व जेवरात सहित लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर
ग्राम पंचायत मटरूखा के टोला मोहलीटांड़ निवासी मोहन राय के घर में बीती रात करीब 01 बजे अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मटरूखा पंचायत में शादी वाले घर में बड़ी चोरी, नगदी व जेवरात सहित लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर
गिरिडीह : ग्राम पंचायत मटरूखा के टोला मोहलीटांड़ निवासी मोहन राय के घर में बीती रात करीब 01 बजे अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा है, जिसके कारण नगदी राशि, जेवरात और बर्तन आदि अलमारी एवं बक्से में रखे गए थे।

घटना के दौरान चोरों ने जिस कमरे में घर के सदस्य सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद आंगन की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और ताला तोड़कर बक्सा तथा अलमारी से लगभग 2 लाख रुपये नगद और करीब 2 लाख रुपये मूल्य के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। शादी के माहौल के बीच इस वारदात से परिवार के लोग काफी हताश और सदमे में हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का जल्द से जल्द उद्वेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




