Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबर

बांधा पंचायत के रहने वाले एक महिला ने कीटनाशक खाकर किया अपनी ईह लीला समाप्त

बांधा पंचायत के रहने वाले एक महिला ने कीटनाशक खाकर किया अपनी ईह लीला समाप्त

बांधा पंचायत के रहने वाले एक महिला ने कीटनाशक खाकर किया अपनी ईह लीला समाप्त

गिरिडीह: मनोज कुमार।

 

गिरिडीह:पीरटांड़ थाना अंतर्गत बांध ग्राम पंचायत निवासी एक महिला ने कीटनाशक खाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। मामले को लेकर मृत महिला उर्मिला देवी के पति नरेश सिंह ने बताया कि काम के सिलसिले में वापस सूरत जाने के लिए बैग में कपड़े पैकिंग कर रहा था। उसी समय मेरी पत्नी रूम में आकर मेरे साथ चलने की जिद करने लगी। इसको लेकर हमने कई बार पत्नी से कहा कि अगली बार साथ ले जाएंगे। लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं हुआ और पैकिंग किया हुआ बैग फाड़ दी। मृत महिला उर्मिला देवी का एक ही जिद्द था कि वह भी अपने पति के साथ इसी बार बाहर जाएगी। इसी बीच नरेश सिंह सूरत अपने मालिक से फोन पर बात करने के लिए घर के बाहर चला गया। इस संबंध में नरेश सिंह ने बताया कि सूरत में जिस सेठ के अंदर काम करते हैं उनसे कॉल पर सारी बातों को बताया। जिस पर सेठ ने पत्नी को लेकर आने को कहा। इसको लेकर मुझे पैसे भी भेजे। इसी समय एक बच्चे ने कीटनाशक दवा खा लेने की सूचना उन्हें दी। दौड़े-दौड़े नरेश सिंह कमरे में पहुंचा तो उनकी पत्नी बेहोश हालत में पड़ी हुई थी। आनन-फानन में चिरकी उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस बाबत मृत महिला के पति ने बताया कि यहां के कंपाउंडर को उल्टी होने का इंजेक्शन व इलाज करने के लिए बहुत बार विनती किए लेकिन आधा घंटा समय बर्बाद कर दिया।

 

जिसके बाद बिना इलाज किए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। पति का कहना है कि यदि समय पर उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज शुरू कर दिया जाता तो शायद उनकी पत्नी का जान बच सकता था! इस संबंध में लड़के की मां ने बताया की पहले से किसी बातों को लेकर कोई झगड़ा नहीं था। वह खेत में काम कर रही थी। घर जाने के बाद पूरा बैग फटा हुआ देखा। उन्होंने बताया कि उनकी बहू अचानक पति के साथ जाने के लिए आतुर हो गई। गोरतलब है कि मृत महिला का मायके डुमरी प्रखंड है और उसकी शादी 2015 में हुई थी। मृत महिला की एक पुत्र और एक पुत्री भी है।

Related Articles

Back to top button