Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

गोरहर में जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने संयुक्त रूप से क्रिकेट टुर्नामेंट का किया उद्घाटन

गोरहर में जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने संयुक्त रूप से क्रिकेट टुर्नामेंट का किया उद्घाटन

गोरहर में जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने संयुक्त रूप से क्रिकेट टुर्नामेंट का किया उद्घाटन

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के पंचायत गोरहर स्थित करमटांड मैदान में दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर आज पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बरकट्ठा के स्थानीय जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं गोरहर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

खेल का शुभारंभ करते हुए थाना प्रभारी के द्वारा बेटिंग व स्थानीय जिप सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी चंद्रकांत पाण्डेय के द्वारा बोलिंग कर किया गया.प्रथम क्रिकेट मैच बरकट्ठा टीम एवं घंघरी टीम के बीच खेल का शुरुआत की गई.स्थानीय पंचायत समिति सदस्य लखन महतो व अन्य आयोजक द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में कुल सौलह टीम के खिलाड़ियों भाग लेंगे।

इस अवसर पर जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, गोरहर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार एवं समाजसेवी सी के पाण्डेय द्वारा टूर्नामेंट के आयोजन को क्रिकेट किट का वितरण किया।

इस अवसर पर समाजसेवी सी के पाण्डेय, महेन्द्र प्रसाद, गोरहर मुखिया प्रतिनिधि छोटन कोल, उप मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार, प.स.स. लखन महतो, समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय, शिलाडीह प स स प्रतिनिधि शमीम अंसारी, राकेश महतो, बैजनाथ महतो, प्रेम कुमार, पूरण साव, प्रदीप यादव, संजय सिंह, शेषनाथ सिंह, महेश महतो, सुरेंद्र, विनय, गणमान्य समाजसेवी, सभी टीम के खिलाड़ियों, ग्रामीण व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button