Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मंदिर के सार्वजनिक चापाकल पर निजी कब्जे का आरोप, मोटर-पाइप लगाकर घर में पानी ले जाने की शिकायत; नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग

सार्वजनिक संपत्ति के निजी इस्तेमाल और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। पचंबा थाना क्षेत्र के बक्सीडीह स्थित सार्वजनिक मंदिर परिसर में लगे सरकारी चापाकल पर जबरन मोटर और पाइप लगाकर निजी मकान में पानी ले जाने का आरोप लगाया गया है।

मंदिर के सार्वजनिक चापाकल पर निजी कब्जे का आरोप, मोटर-पाइप लगाकर घर में पानी ले जाने की शिकायत; नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : सार्वजनिक संपत्ति के निजी इस्तेमाल और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। पचंबा थाना क्षेत्र के बक्सीडीह स्थित सार्वजनिक मंदिर परिसर में लगे सरकारी चापाकल पर जबरन मोटर और पाइप लगाकर निजी मकान में पानी ले जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय निवासी चंदन कुमार सिन्हा ने नगर निगम के नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सरकारी चापाकल लगाया गया है। लेकिन धर्मेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा कथित तौर पर चापाकल में मोटर लगाकर पाइप के जरिए पानी अपने निजी मकान में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे मंदिर में पूजा-पाठ करने आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कर लिया है। विरोध करने पर मोटर और पाइप नहीं हटाने तथा धमकी देने की बात भी कही गई है।

 

चंदन कुमार सिन्हा ने नगर आयुक्त से पूरे मामले की तत्काल स्थल जांच कराने, सरकारी चापाकल से लगाए गए मोटर और पाइप को हटवाने, सार्वजनिक जलापूर्ति बहाल कराने तथा सरकारी संपत्ति का निजी इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को भी भेजी गई है।

अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और मंदिर परिसर के सार्वजनिक चापाकल को आम लोगों के इस्तेमाल के लिए कब तक मुक्त कराया जाता है।

Related Articles

Back to top button