भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य
भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य

भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य
गिरिडीह: मनोज कुमार
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना मोड़ से बनियाडीह और कबरीबाद होते हुए बरवाडीह को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बीती देर रात हुए भूधंसान के कारण पूरी तरह ठप हो गई। यह सड़क, जिसे हाल ही में पथ निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से बनाया था, स्थानीय निवासियों के लिए जीवनरेखा मानी जाती थी।
भूधंसान की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से सड़क को बंद कर मरम्मत और भराई का कार्य शुरू कर दिया। घटनास्थल पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता, सीसीएल के महाप्रबंधक और परियोजना पदाधिकारी मौजूद रहे। यूनियन नेताओं ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह सड़क मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अनुशंसा पर बनाई गई थी और यह हादसा क्षेत्र के विकास को पीछे धकेल सकता है।

यूनियन प्रतिनिधियों ने सीसीएल प्रबंधन से अनुरोध किया कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।




