Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया सुषमा स्वराज अवार्ड सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया सुषमा स्वराज अवार्ड सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया सुषमा स्वराज अवार्ड सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम

गिरिडीह, मनोज कुमार।

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की और से रविवार को भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में सुषमा स्वराज अवार्ड सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका पॉल, महिला मोर्चा की प्रभारी रोशनी तिर्की, महिला कार्यसमिति सदस्य किरण सिंह ,प्रदेश मंत्री प्रो0 विनीता कुमारी,हजारीबाग की महामंत्री सत्यभामा, प्रदेश आमंत्रित सदस्य पुनम प्रकाश ,संजू देवी,पूनम वर्णवाल,समता देवी,नगर अध्यक्ष रीना शर्मा,मंत्री मीना गुप्ता ,गुड़िया देवी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,ओबीसी मोर्चा महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी ,माहुरी वैश्य महामंडल संगठन मंत्री प्रदीप राम,धर्म संचार मंत्री मनीष आकाश गोपाल दास भदानी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ एवम संचालन महामंत्री उषा कुमारी ने की। कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से तथा महापुरुषों पर पुष्प अर्पण कर की गई।

सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संगीता सेठ ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी परचम लहरा रहीं है। कल्पना चावला जैसी बेटी बनकर देश का नाम रोशन कर रही है। मुख्य अतिथि ने कहा की संघर्ष सभी के जीवन में है। संघर्ष के साथ सकारात्मक सोच लाकर नारियों को हर क्षेत्र में आगे आना किसी से कम नहीं है।

आज हर क्षेत्र और विभाग में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है यह काफी काबिलियत की बात है।

Related Articles

Back to top button