Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

भाजपा नेत्री शालिनी बेसिकियर ने अपने अनेक समर्थकों के संग देखी फिल्म द केरल स्टोरी

भाजपा नेत्री शालिनी बेसिकियर ने अपने अनेक समर्थकों के संग देखी फिल्म द केरल स्टोरी

भाजपा नेत्री शालिनी बेसिकियर ने अपने अनेक समर्थकों के संग देखी फिल्म द केरल स्टोरी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भाजपा नेत्री सह महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी वैश्कियार ने आज गिरिडीह के स्वर्ण सिनेमा हॉल में अपने अनेक समर्थकों संग *द केरला स्टोरी* फिल्म देखी।

भाजपा नेत्री शालिनी के नेतृत्व में सौ की संख्या में महिलाओ व युवतियों ने भगवा गमछा ले फिल्म के समर्थन में जम कर नारा लगाया।

भाजपा महिला मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शालिनी ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। श्रीमति वैश्कियार ने कहा कि फिल्म में इस तथ्य को भी प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने तथा धर्मान्तरण एवं आतंकवाद के विरूद्ध जनजागरूकता को बढ़ावा देने वाली बताया। क्यूँकि महिलाएँ परिवार में संस्कार निर्माण का आधार होती हैं अतः उनका भी यह चलचित्र देखना उतना ही आवश्यक है जितना आज की युवतियों को इस चलचित्र को देख कर जागरूक एवं सावधान होना।

साथ ही साथ भाजपा नेत्री ने झारखण्ड सरकार से मांग किया की इस फिल्म को मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की तर्ज पर टैक्स फ्री किया जाए।

इस अवसर पर डॉ. पुष्पा सिन्हा,प्रो. आरती वर्मा, सोना प्रकाश,संगीता वैश्कियार,लक्ष्मी पांडेय, रूबी गुप्ता, पुष्पा वर्मा, प्रिया, ललिता बरनवाल, मंजु साहू, सीमा साहू, सीमा बरनवाल, रेखा टारको, रश्मि टारको आदि के साथ कई छात्राएँ उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button