Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाकपा (माले) का 12वाँ जिला सम्मेलन 11-12 अक्टूबर को

जन-जन से सहयोग की अपील भाकपा (माले) धनबाद जिला कमेटी ने घोषणा की है कि पार्टी का 12वाँ जिला सम्मेलन 11-12 अक्टूबर 2025 को गोल्फ ग्राउंड रोड, विवाह भवन, धनबाद में आयोजित होगा।

निरसा भाकपा (माले) का 12वाँ जिला सम्मेलन 11-12 अक्टूबर को

निरसा : जन-जन से सहयोग की अपील भाकपा (माले) धनबाद जिला कमेटी ने घोषणा की है कि पार्टी का 12वाँ जिला सम्मेलन 11-12 अक्टूबर 2025 को गोल्फ ग्राउंड रोड, विवाह भवन, धनबाद में आयोजित होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने किसान, मजदूर, दुकानदार, छात्र-युवा, महिला, शिक्षक, कर्मचारी और आम जनता से व्यापक सहयोग की अपील की है।

सम्मेलन का उद्देश्य साम्प्रदायिक फासीवाद के खिलाफ लाल झंडे की विरासत को मजबूत करना, किसानों-मजदूरों को संगठित करना, विस्थापन और रोजगार के सवालों पर संघर्ष को तेज करना तथा आउटसोर्सिंग कंपनियों में हाई पावर कमेटी की अनुशंसित वेतनमान को लागू कराना है।

धनबाद जिला संसाधनों और उद्योग का गढ़ होते हुए भी बेरोजगारी, विस्थापन और महंगाई की मार झेल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर जनता संगठित हो रही है।

भाकपा (माले) ने सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और सम्मेलन की सफलता के लिए सहयोग प्रदान करें
कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर आर्थिक सहयोग इकट्ठा कर जिला सम्मेलन की तैयारी में जुट गए हैं

Related Articles

Back to top button