भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती जन जातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
विश्रामपुर स्थित राम चन्द्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती जन जातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती जन जातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
पलामू : विश्रामपुर स्थित राम चन्द्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती जन जातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा शामिल हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आशा लकड़ा , विश्वविद्यालय के चेयरमैन ईश्वर सागर चन्द्रवंशी ,भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रुपा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने डॉ आशा लकड़ा को शॉल और मोमेंटो देकर समानित किया । मौके पर विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ आशा लकड़ा ने प्रवक्ता के रूप में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन काल के बारे में छात्र छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।




