Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू – जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ,जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार से पलामू जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

पलामू – जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ,जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

पलामू : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार से पलामू जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस का उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने उद्घटान किया।

डीआरडीए सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की आधारभूत अवधारणाओं एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।सभी को जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रारंभिक बिंदुओं,प्रपत्रों के उपयोग तथा डेटा संकलन की प्रक्रिया को समझाया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन की जानकारी दी गई

तथा ‘स्व-गणना’ की नयी व्यवस्था से भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के दौरान डेटा की गोपनीयता एवं शुद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।जिले के कुल 61 फील्ड ट्रेनर्स को 30 और 31 की संख्या में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 8 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है

तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर राज्य से आये मास्टर ट्रेनर प्रेम प्रकाश पाठक,जिला मास्टर ट्रेनर,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी समेत जिला जनगणना कोषांग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button