बीएनएस डीएवी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया
बीएनएस डीएवी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया

बीएनएस डीएवी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया
गिरिडीह: मनोज कुमार

गिरिडीह: बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को डां सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ परिसर में स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया और उसके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भाषण, कविता वह श्लोक की प्रस्तुति दी। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने शिक्षक दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि “हमें सही और गलत का फर्क बताने वाले शिक्षक ही हमारे उत्तम चरित्र का निर्माण करते हैं और सही मार्ग दर्शन के साथ हमारे भविष्य को उज्जवल बनाते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए हमें तैयार करते हैं। सही अर्थों में छात्रों के माध्यम से शिक्षक ही समाज में अनुशासन की नींव रखते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में स्वस्थ गुरु शिष्य परंपरा ही भारत को विश्व गुरु के रूप में पुर्नस्थापित कर सकती है।



