बिरसा चौक पर गूंजा धरती आबा का जयकारा, झामुमो नेताओं ने माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से सिहोडीह , सिरसिया स्थित बिरसा चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बिरसा चौक पर गूंजा धरती आबा का जयकारा, झामुमो नेताओं ने माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : 15 नवंबर 2026, रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से सिहोडीह , सिरसिया स्थित बिरसा चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, शाहनवाज अंसारी , कृष्ण मुरारी शर्मा सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मौके पर नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि धरती आबा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन किया था। उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरती आबा के आदर्शों पर चलने तथा उनके सपनों के झारखंड के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।




