बाहरी लड़का पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया जिसे देखकर स्कूल शिक्षक और बच्चों में दहशत का माहौल
फुलिया के स्कूल से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया

फुलिया के स्कूल से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया

बाहरी लड़का पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया जिसे देखकर स्कूल शिक्षक और बच्चों में दहशत का माहौल

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में आज एक ऐसा वाक्या सामने आया जिससे सुन कर आप सभी दंग रह जाएंगे यह घटना दिल दहला देने वाली है आपको बताते चलें कि एक बाहरी लड़का पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया जिसे देखकर स्कूल शिक्षक और बच्चों में दहशत का माहौल फैल गया हम आपको बताते चलें कि यह घटना पुरुलिया के अर्शा थाना क्षेत्र के कांताड़ी शिक्षाशास्त्र हायर सेकेंडरी स्कूल , घटना के बाद से छात्र सुरक्षा की मांग को लेकर आज सुबह से पुरुलिया-जमशेदपुर में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर भारी पुलिस बल है। बताया गया है कि कल कंटाडी एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में टिफिन टाइम में फुटबॉल मैच के दौरान दो गुटों में बहस इतनी बढ़ गई कि एक गुट का लड़का हाथ में पिस्तौल लेकर स्कूल में घुस गया यह देखकर बच्चे डर गए और मामला आगे बढ़ गया।

हैरान करने वाली बात यह है कि या बाहरी लड़का आखिर दीवाल फान कर बंदूक कैसे लेकर घुस गया और फायरिंग भी की यह हैरान करने वाली बात है।
खबर मिलने के बाद अर्शा पुलिस ने कल घटना की जांच के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर स्कूल में दहशत फैल गई है।

छात्रों ने आज सुबह से स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर पुरुलिया-जमशेदपुर मार्ग जाम कर दिया सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है जहां तक बच्चों का सवाल है बच्चे डरे हुए हैं और अभिभावकों की शिकायत है कि स्कूल में अनुशासन नहीं है। कोई सुरक्षा नहीं है। हर कोई डर में है।





