बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सहाय और महासचिव पद के लिए दशरथ प्रसाद और अजय कुमार सिन्हा सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश राणा ने किया नामांकन पर्चा दाखिल
गिरिडीह, बार एसोसिएशन चुनाव का ऐलान होने के बाद नामांकन तिथि के तीसरे दिन शुक्रवार को अधिवक्ता भवन कार्यालय में नामांकन को लेकर गहमा गहमी देखने को मिला।

बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सहाय और महासचिव पद के लिए दशरथ प्रसाद और अजय कुमार सिन्हा सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश राणा ने किया नामांकन पर्चा दाखिल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बार एसोसिएशन चुनाव का ऐलान होने के बाद नामांकन तिथि के तीसरे दिन शुक्रवार को अधिवक्ता भवन कार्यालय में नामांकन को लेकर गहमा गहमी देखने को मिला।

तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सहाय उपाध्यक्ष पद के लिए विशाल आनंद और बाल गोविंद साहू महासचिव पद के लिए दशरथ प्रसाद और अजय कुमार सिन्हा मंटू सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश राणा ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया ।

वही सदाकत अली ने एग्जीक्यूटिव मेंबर संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर दीपक गुप्ता सहित कई अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पद के लिए पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया वही नामांकन के बाद अधिवक्ता प्रत्याशी अधिवक्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील किया ।

इस बाबत पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद सिंह ने बताया कि 19 से 22 नवम्बर तक नामांकन की प्रकिया चलेगी। वहीं 23 नवम्बर को स्कूटनी किया जाएगा। 29 तारीख को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है।

और 6 दिसंबर को बार एसोसिएशन का मतदान ओर मतगणना दोनों होगा। जानकारी दी गई की मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। वही नॉमिनेशन करने के बाद प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अधिवक्ताओं का समर्थन मिलने की बात कहते हुए जीतने के बाद अधिवक्ता हित में कार्य करने की बात कही।


