Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरपुरस्कारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

एम जी एम ब्लड बैंक द्वारा “युवा एकता संगठन” को मिला सम्मान।

एम जी एम मेडिकल कॉलेज & अस्पताल में ब्लाड केंद्र द्वारा गुरुवार 12 फरवरी 2026 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

एम जी एम ब्लड बैंक द्वारा “युवा एकता संगठन” को मिला सम्मान।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर—

एम जी एम मेडिकल कॉलेज & अस्पताल में ब्लाड केंद्र द्वारा गुरुवार 12 फरवरी 2026 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों आए हुए ब्लड कैंप के आयोजन समितियों को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में पोटका प्रखंड के “युवा एकता संगठन” को रक्त केंद्र द्वारा सम्मानित किया गया

इस संगठन के सदस्यो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार रक्तदाताओं को जागरूक करने का काम करते हैं और प्रत्येक वर्ष पोटका के कोवाली पंचायत अंतर्गत चाड़राडीह गांव में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करते हैं।

संगठन के संरक्षक *राहुल महतो ने कहा कि उनका प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर लोगों में जो भय है उसे दूर करना है, और रक्तदाताओं की संख्या बढ़ानी है, साथ ही युवाओं से अपील है सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करें और प्रशासन का सहयोग लेकर अस्पताल पहुंचाने में मदद करें।

मौके पर संगठन के मुख्य संरक्षण राहुल महतो ,अध्यक्ष कृष्णा महतो, सचिव परमानंद महतो, सह सचिव विनय महतो, मालिंद्र महतो, संजीत महतो, रत्नाकर महतो, केशोर महतो, बबलू महतो, कमल महतो ,अनिल महतो, आदि के साथ एमजीएम ब्लड बैंक के टीम उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button