Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को परिसदन भवन में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता

बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को परिसदन भवन में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता

बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को परिसदन भवन में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता

गिरीडीह; मनोज कुमार।

गिरिडीह:  पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को परिसदन भवन में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता कर झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में पत्थर बालू जमीन की लूट हो रही है। साथ ही महिलाओं और बच्चियों का बलात्कार चरम पर हैं। राज्य सरकार के कार्यकाल में बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है। लेकिन तनिक भी सरकार इस और नहीं सोच रही हैं। पत्रकारों के एक जवाब के सवाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा के मुख्यमंत्री

नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कभी सीबीआई और ईडी ने छापेमारी नहीं की जो कि लंबे समय से मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार गड़बड़ी और घोटाला करेगी उस पर सीबीआई और ईडी जांच करेगी कि क्योंकि उनका वही काम है। उन्होंने कहा कि कई नेता अपने को बचाने के लिए बातों को बदलने पर तुले हुए रहते हैं,मौके पर अजय रंजन सिंह,नवीन सिन्हा,संजीत सिंह पप्पू,दीपक यादव,आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button