बस दुर्घटना में हुऐ सिख समाज के 8 लोगों के निधन पर उनकी आत्मा की शांति को लेकर प्रधान गुरुद्वारा में हुआ अंतिम अरदास

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: 17 सितंबर को बस दुर्घटना में सिख समाज के 8 लोगों की मौत हो गई थी। उसी के निमित शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अंतिम अरदास के दिन गुरुद्वारा में झारखंड बिहार बंगाल समेत अन्य राज्यों से काफी संख्या में सिख समाज के लोग पहुंच कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना में गुजर गए आठो चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। तत्पश्चात उन सभी के आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस दौरान गिरिडीह के भी सभी सिख समाज के लोग मौजूद थे। मालूम हो कि 17 सितंबर को 52 की संख्या में सिख समुदाय के लोग समागम कीर्तन में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे। इसी दरमियान टाटीझरिया के पास सिवाने नदी पुल पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।