Breaking Newsउत्तर प्रदेशचुनावराजनीति

बलिया के 360 फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव में चुनावी जनसभा में पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह

बलिया में हुआ गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत

बलिया के 360 फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव में चुनावी जनसभा में पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। जहाँ मंच से अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था उत्तर प्रदेश के अंदर चंबल और बुंदेलखंड के अंदर तमंचा और कट्टे और छर्रे  की गोलियां बनती थी उत्तर प्रदेश वही है बुंदेलखंड वही है जहां गोली बनती थी आज वही तोपे गोले बनाने के कारखाने लग गए हैं पहले छर्रे और कट्टे से उत्तर प्रदेश के गरीब मजदूर निर्दोष नागरिकों की हत्या होती थी आज यहां पर बने हुए गोले और मिसाइल से पाकिस्तान के दिल दहल गए हैं यह परिवर्तन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने की वही अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ भतीजे को आपने देखा अखिलेश बाबू के चेहरे पर लगे ऐनक जिसमें दो कांच है एक कांच में से उनको एक ही जात दिखाई देती है आप लोग इस काच में नहीं आते हैं एक दूसरा कांच उसमें एक ही धर्म दिखाई पड़ता है उसमें आप नही आते हैं आप का भला नहीं होगा सबका साथ सबका विकास केवल मोदी जी ही कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button