प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह की 10 सदस्यीय टीम बोकारो रवाना
प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ की 10 सदस्यीय टीम बोकारो के लिए रवाना हो गई।

प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह की 10 सदस्यीय टीम बोकारो रवाना
गिरिडीह : मनोज कुमार
गिरिडीह : प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ की 10 सदस्यीय टीम बोकारो के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर तक बोकारो स्थित गुरुगोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टीम में कुल 8 महिला खिलाड़ी, 1 कोच और 1 मैनेजर शामिल हैं। टीम के कोच आकाश कुमार स्वर्णकार हैं, जबकि प्रबंधन की जिम्मेदारी मैनेजर द्वारा निभाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1000 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

गिरिडीह टीम में जूनियर वर्ग से साक्षी बर्नवाल और अंजुम आरा,कैडेट वर्ग से तनीषा आर्या, सोनाक्षी कुमारी और आयशा बिंत अफजल,
तथा सब-जूनियर वर्ग से ज्योति राज, आस्था गुप्ता और शिवानी राज शामिल हैं।
महासचिव अमित स्वर्णकार ने कहा कि वर्ष 2025 में अब तक आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं।
इसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी गिरिडीह की बेटियां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतेंगी और पूरे झारखंड सहित गिरिडीह का नाम रोशन करेंगी। टीम को रवाना करने के अवसर पर गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, उपाध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, संरक्षक निर्भय शाहबादी,
महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा राहुल कुमार, पंकज कुमार, शशिकांत विश्वकर्मा, मनोहर बर्मा, तपन भट्टाचार्य, पार्थो मन्ना, मोहम्मद अली, राजकुमार साव, रोहित राय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रदर्शन की कामना की




