पोटका पंचायत में गृह प्रवेश एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित, विधायक ने दो सड़क योजनाओं का भी किया शिलान्यास; कहा- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाए अधिकारी।
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत भवन में गृह प्रवेश एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पोटका पंचायत में गृह प्रवेश एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित, विधायक ने दो सड़क योजनाओं का भी किया शिलान्यास; कहा- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाए अधिकारी।
अभिजीत सेन
जामसेदपुर /पोटका
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत भवन में गृह प्रवेश एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम मुकेश मछुआ, पंचायत की मुखिया पानो सरदार एवं मुखिया सावित्री हांसदा उपस्थित रहीं। इस दौरान अबुआ आवास योजना के 10 लाभुकों को परिग्रह पत्र, उपहार एवं सांकेतिक रूप से घर की चाबी सौंपी गई। विधायक ने एक अबुआ आवास का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार एवं अन्य अतिथियों ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों को परिग्रह पत्र और उपहार प्रदान किए। सांकेतिक रूप से घर की चाबी सौंपकर लाभुकों को नए घर के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विधायक ने एक अबुआ आवास का फीता काटकर उद्घाटन किया। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से आवास योजना के लाभुकों में खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर पोटका पंचायत में भीबीजी रामजी योजना के तहत दो सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें प्राथमिक विद्यालय टांगरसाई इमली पेड़ के नीचे से नदी पुलिया तक जीएसबी सड़क निर्माण तथा टुइली सरदार के घर के सामने से जाहेरथान तक जीएसबी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इन योजनाओं के शुरू होने से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दे रही है। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 नवंबर तक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसी अभियान की शुरुआत बुधवार को पोटका पंचायत से की गई है।
इस दौरान कार्यक्रम में एडीएम मुकेश मछुआ, पंचायत समिति सदस्य छबि दास, ग्राम प्रधान अमल रंजन सरदार, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, झामुमो नेता सुधीर सोरेन, प्रखंड समन्वयक गुरुचरण महतो, राजेश प्रसाद, लीला सोलंकी, गौतम मल्लिक, बीपीएम मंटू कुमार मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


