Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पोटका थाना प्रभारी ने गिरी भारती हाई स्कूल हल्दीपोखर में जागरूकता अभियान चलते हुए साइबर अपराध, पॉक्सो और नशा मुक्ति पर विद्यार्थियों को किया सतर्क।

पोटका थाना क्षेत्र के गिरी भारती हाई स्कूल हल्दी पोखर में गुरुवार को पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो की अध्यक्षता में विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पोटका थाना प्रभारी ने गिरी भारती हाई स्कूल हल्दीपोखर में जागरूकता अभियान चलते हुए साइबर अपराध, पॉक्सो और नशा मुक्ति पर विद्यार्थियों को किया सतर्क।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर / पोटका

पोटका थाना क्षेत्र के गिरी भारती हाई स्कूल हल्दी पोखर में गुरुवार को पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो की अध्यक्षता में विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने छात्र छात्राओं को समाज में पनप रही विभिन्न कुरीतियों और अपराधों के प्रति सचेत किया ।

उन्होंने कहा कि अक्सर अज्ञानता और बहकावे में आकर नाबालिग घर से भागने जैसा गलत कदम उठा लेते हैं, इसके गंभीर परिणाम उनके और उनके परिवार को हो सकते हैं। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

इसके साथ बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अनजान लिंक्स व कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई। पॉक्सो एक्ट  के कानूनी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए थाना प्रभारी ने पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर ‘डायल 112’ और साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने हेतु नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर ‘डायल 1930’ की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया, ताकि छात्र किसी भी विषम परिस्थिति में निडर होकर पुलिस की मदद ले सकें।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनंदा हांसदा, शिक्षक अनुप सीट, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button