Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका डीलर संघ के द्वारा स्वर्गीय देवानंद मार्डी के परिवार को सहयोग किया गया।

पोटका प्रखंड क्षेत्र के डीलर संघ द्वारा एक बार फिर मानवता परिचय देते हुए जन वितरण प्रणाली के मृतक डीलरों के परिवारों को संघ की ओर से सहयोग देता आ रहा है

पोटका डीलर संघ के द्वारा स्वर्गीय देवानंद मार्डी के परिवार को सहयोग किया गया।

अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के डीलर संघ द्वारा एक बार फिर मानवता परिचय देते हुए जन वितरण प्रणाली के मृतक डीलरों के परिवारों को संघ की ओर से सहयोग देता आ रहा है । जन वितरण दुकानदार अंतिम गरीब व्यक्ति तक राशन पहुंचाने जैसे सरकार के महत्वपूर्ण योजना का लगातार निरनिर्वाहन करते हुए आ रहा है,

पर समय पर कमीशन नहीं मिलने से उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।संघ ने कहा आपसी मानवीय सहयोग से मृतक जन वितरण प्रणाली के डीलर स्वर्गीय देवानंद माडीॅ के परिजनों को आर्थिक सहयोग कर मानव धर्म को निभाया। बही पोटका डीलर संघ के द्वारा सरकार से प्रतिमाह कमीशन देने की मांग की गई है।

डीलर संघ ने कहा कि समय पर कमीशन नहीं मिल पाने से भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ,उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, सदस्य भृगु कालिंदी ,राजेंद्र गुप्ता, फनी भूषण पॉल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button