पलामू शीत लहर से निपटने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पलामू में लोगों से सावधानी बरतने की अपील
राज्य के साथ साथ पलामू में शीतलहर का प्रभाव लगातार तेज़ होता जा रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने आमजनों की सुरक्षा के लिए व्यापक एडवाइजरी जारी की है।

पलामू शीत लहर से निपटने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पलामू में लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मेदिनीनगर : राज्य के साथ साथ पलामू में शीतलहर का प्रभाव लगातार तेज़ होता जा रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने आमजनों की सुरक्षा के लिए व्यापक एडवाइजरी जारी की है। इसी क्रम में पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर शीतलहर के दौरान होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेसवार्ता में डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, डीएम राजीव कुमार, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार और अर्बन हेल्थ मैनेजर सुखराम बाबू भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने कहा कि अत्यधिक ठंड के इस मौसम में सावधानी ही सुरक्षा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान व चेतावनियों पर लगातार ध्यान रखें तथा रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों से अपडेट मिलते रहें।

गर्म कपड़े और जरूरी सामग्री रखें उपलब्ध
सिविल सर्जन ने सलाह दी कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, दस्ताने, टोपी, मोजे और जूते अवश्य पहनें। घर में आवश्यक राशन, पीने का पानी, दवाइयां, मोबाइल चार्जर, टॉर्च और ईंधन जैसी जरूरी सामग्री पहले से रख लें। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्यकर्मी या चिकित्सक से संपर्क करें। शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पीते रहें।



