Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पोटका के जुड़ी मध्य विद्यालय में डालसा के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के मध्य विद्यालय जुड़ी में स्कूली बच्चों के साथ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पोटका के जुड़ी मध्य विद्यालय में डालसा के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के मध्य विद्यालय जुड़ी में स्कूली बच्चों के साथ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को उपस्थित डालसा के पी एल वी के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया और इसका उद्देश्य गरीब जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचना है इस बात से भी अवगत कराया गया।

निःशुल्क विधिक सेवा किन किन लोगों को मिल सकती है इस की भी जानकारी दी गई। जैसे कि आदिवासी,महिलाएं,बच्चे,दिव्यांग एवं जिनके सालाना आय तीन लाख से कम है ये सेवाएं उनके लिए बिल्कुल मुफ्त है, साथ ही स्कूली बच्चों को उनके मौलिक अधिकारी और कर्तव्य,शिक्षा के अधिकार,गुड टच बेड टच,बाल विवाह,बाल मजदूरी,जेंडर हिंसा,डायन प्रथा,मानव तस्करी,भ्रूण हत्या,नशा अन्मुलन,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।

महिला पी एल वी ने किशोरियों से महाभारी के विषय पर चर्चा की और उम्र के साथ उस घटनाक्रम को प्राकृतिक नियम बताया और उस दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दिया । गंदे और गिले कपड़े का इस्तेमाल से बचने को कहा गया।सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने की एवं बड़ों का सम्मान और अपने से छोटे का आदर करने का सलाह दिया गया।

किसी भी सरकारी योजनाओं की जानकारी या उस के लाभ लेने के लिए जरूरत पड़े तो पंचायत में डालसा द्वारा संचालित विधिक सहायता केंद्र में कार्यरत पी एल वी से संपर्क करने के लिए कहा गया।मौके पर स्कूल के शिक्षिका बसंती कुमारी,शीला सरदार,सुमिता मुंडा,राष्णिता कुमारी टुडू एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,गौतम सरदार,राजेश माहली,दुलाल चंद्र मंडल,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,सुमित गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button