Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़
चलकुशा दिगवार में पत्थरकुदवा बाबा का किया गया विधिवत स्थापित।
चलकुशा दिगवार में पत्थरकुदवा बाबा का किया गया विधिवत स्थापित।

चलकुशा दिगवार में पत्थरकुदवा बाबा का किया गया विधिवत स्थापित।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड अंतर्गत अलगडीहा पंचायत के ग्राम दिगवार में पत्थरकुदवा बाबा का विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित किया गया। जिसका शुभारंभ चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया आलोक सिंह ने कहा कि सदियों से पत्थरकुदवा बाबा की पूजा की जाती है। वही ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर हमारे पूर्वजों से ही पत्थरकुदवा बाबा का पूजा अर्चना की जा रही है।यहां जो भी मन्नत मांगते हैं उसके मन्नत पूरी होती है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलगडीहा मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक, आशीष पंडित, छत्रधारी साव,अशोक पांडेय,श्याम मोदी, निसार अंसारी, सोमर साव एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




