चलकुशा में विष्णुगढ़ के नाबालिक बच्ची के हत्यारों को सजा एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत कुसुंभ पंचायत में 12 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना को लेकर रविवार शाम को चलकुशा प्रखण्ड में भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय से चांदनी चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया.

चलकुशा में विष्णुगढ़ के नाबालिक बच्ची के हत्यारों को सजा एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा:-
विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत कुसुंभ पंचायत में 12 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना को लेकर रविवार शाम को चलकुशा प्रखण्ड में भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय से चांदनी चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया.
जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय दो दोषियों को फांसी दो जैसे नारे लगाए जा रहे थे।

मशाल जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि रामनवमी पावन पर्व जहां हमलोग भगवान राम का पूजा एवं नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूप की आराधन करते हैं ऐसे समय में समाज में छुपे दरिंदों ने जिस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है वो हमारे समाज को कलंकित करता है.

ऐसे लोगों को समाज में जीने और रहने का कोई हक नहीं, हम मांग करते हैं कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करे और दरिंदो को फांसी दी जाए |चलकुशा से मुन्ना यादव की रिपोर्ट।

मशाल जुलूस में मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन साव, बीरेंद्र यादव राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव मुन्ना यादव, धीरेन्द्र पांडेय,मोहसिन कमाल, संजय यादव, राजकुमार पंडित, शंकर यादव, महेंद्र यादव,बीरेंद्र साव, दशरथ साव एवं काफी संख्या में लोग में शामिल थे।