Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पुलिस पब्लिक झड़प के बाद लेबड़ा जमुआ पुलिस छावनी में तब्दील —

मंगला जुलूस में शामिल लोग और पुलिस प्रशासन के बीच रास्ता विवाद को लेकर हुए झड़प के बाद लेबड़ा जमुआ गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

पुलिस पब्लिक झड़प के बाद लेबड़ा जमुआ पुलिस छावनी में तब्दील —

पुलिस प्रशासन पर पथराव को लेकर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार —

संवाददाता बरकट्ठा : मंगला जुलूस में शामिल लोग और पुलिस प्रशासन के बीच रास्ता विवाद को लेकर हुए झड़प के बाद लेबड़ा जमुआ गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। प्रशासन एतिहातन सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। मालूम हो कि तुईओ से निकला मंगला जुलूस कपका, बुढ़ियाडीह, बुचैइ, रामपुर का भ्रमण कर लेबड़ा जमुआ स्थित पीडब्ल्यूडी रोड होते हुए तुईओ लौट रहा था।

इसी बीच लेबड़ा जमुआ के पास मौजूद प्रशासन और पुलिस ने जुलूस को रोकते हुए वापस होने की बात कही। इसके बाद जुलूस में शामिल महिला-पुरूष के साथ हल्की झड़प हुई। इससे अफरातफरी मच गया। फिर रोड़ेबाजी की घटना हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची और जुलूस को खदेड़ दिया।

मामले को लेकर गोरहर में हुई प्राथमिकी दर्ज

गोरहर थाना में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पुलिस के जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तुईओ से अंतिम मंगला जुलूस बगैर रुट लाइसेंस के निर्धारित मार्ग से हटकर लेबड़ा जमुआ में जाने का प्रयास किया। दंडाधिकारी सीओ बरकट्ठा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया। इससे जुलूस में शामिल लोग उग्र होकर पुलिस और प्रशासन पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिस बल और ग्रामीण घायल हो गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने हल्का प्रयोग कर जुलूस में शामिल लोंगो को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस बाबत में पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान के बाद 41 लोंगो को नामजद और 240 अज्ञात महिला और पुरुष पर केस किया गया है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन कर घटना के साजिशकर्ता उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो पिता कन्हाई महतो और राजेश कुमार पिता केदार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने नौ मोटरसाइकिल जब्त की है।
छापेमारी दल में एसडीपीओ अजित कुमार विमल, इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, बरकट्ठा थानाप्रभारी पंकज सिंदूरिया, गोरहर थानाप्रभारी नीतीश सिंह, एसआइ देवदत्त कुमार सिंह, एसआइ कन्हैया प्रसाद बरकट्ठा, गोरहर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पथराव में 12 लोग हुए चोटिल

मंगला जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ हुए विवाद और पथराव की घटना में चार आइआरबी समेत तीन जिला पुलिस के जवान और पांच ग्रामीण चोटिल हुए। घायलों का इलाज सीएचसी बरकट्ठा में किया गया।

Related Articles

Back to top button