Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
पिपरा थाने की सफलता: तकनीक की मदद से बरामद हुए 9 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
पिपरा थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुए कुल 09 मोबाइल फोन आज दिनांक 27/12/2025 को तकनीकी शाखा (Technical Cell) की सहायता से ट्रैक करके सफलतापूर्वक बरामद किए गए हैं।

पिपरा थाने की सफलता: तकनीक की मदद से बरामद हुए 9 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
पिपरा : पिपरा थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुए कुल 09 मोबाइल फोन आज दिनांक 27/12/2025 को तकनीकी शाखा (Technical Cell) की सहायता से ट्रैक करके सफलतापूर्वक बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में पूर्व में दर्ज सनहा के आधार पर की गई।

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन संबंधित धारकों (आवेदकों) को आज ही थाना बुलाकर उनके हवाले कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा नवीनतम तकनीक का प्रयोग करके ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई से नागरिकों को उनकी कीमती वस्तुएं वापस मिली हैं और अपराध के प्रति पुलिस की सजगता का संदेश गया है। पुलिस जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हो।



